INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

*दहेगाव के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक*

*दहेगाव के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक*

के. दादासाहेब पाटील पब्लिक जूनियर कॉलेज, दहेगाव के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र राज्य का नाम रोशन किया है। आंध्रप्रदेश में आयोजित नेशनल गोल शॉटबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राज्य की बालक टीम ने फाइनल मुकाबले में झारखंड को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में कॉलेज के चार खिलाड़ियों –
रोहन जोर,
विकास तांबे,
सुहास निकम,
सर्वेश लांडगे
का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खिलाड़ी रोहन जोर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र संघ द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र संघ के खेल गुरु एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्कर पाटील सर, प्राचार्य शेख सर, मैनेजर विष्णु सर, क्रीड़ा शिक्षक फापळे सर सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*रिपोर्टर : अशोक वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस,दहेगाव*