INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

 

निखिल सैनी, मीडिया रिपोर्टर। डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे दिनांक 25 जनवरी दिन बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिसके उपलक्ष में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन के नेतृत्व में एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई तहसील प्रांगण में स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां पर रैली का स्वागत उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार तथा तहसीलदार जानसठ संजय कुमार ने किया इस दौरान छात्र हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। जो इस बात का संदेश दे रहे थे की मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाएं।

उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा की जानसठ नगर में लोगों ने पिछले चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जोकि मतदाताओं के जागरूक होने का परिचय देता है। उन्होंने मतदान दिवस को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन द्वारा छात्रों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस उपलक्ष में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य समुद्र सेन, डॉक्टर मोनिका, योगेश कुमार, आशीष कुमार सिंघल, मास्टर राजेश कुमार, प्रिया सैनी, लक्ष्मी भाटिया, प्रेमा देवी यादव, बीनू सिंह, अंकुर राजवंशी, प्रशांत महेश्वरी, देवेंद्र कुमार, सचिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार वर्मा, शिव कुमार, अरविंद सैनी, जय भगवान, बृजेश कुमार, श्रीकेशन सिंह व सिकंदर सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।