दिल्ली क्राइम प्रैस के बढ़ते कदम
ज्यों-ज्यों दिल्ली क्राइम प्रैस की ख्याति चहुं ओर फैलती जा रही है त्यों-त्यों दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ जुड़ने वाले सदस्यों की दिनों-दिन संख्या भी बढ़ती जा रही है और यदि यह कहा जाए कि इस फैलाव को बढ़ाने में, दिल्ली क्राइम प्रैस के लीडर्स का पूरा-पूरा योगदान है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
13 मई बुधवार को दिल्ली क्राइम प्रैस के सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, नेशनल ट्रेनर व पत्रकार अशोक कुमार, मीडिया एसोसिएट अनिता भोज तथा सागीर अंसारी, ने एक दिन में, द्वारका व भरथल, दिल्ली में लगातार दो मीटिंग्स की। पहले सैक्टर 14 बी द्वारका के कौटिल्य अपार्टमेंट्स में शशि जी के घर, उनके बेटे आर्यन वर्मा तथा बेटी उमंग गोडवाल, के कार्ड व किट सम्मान सहित प्रदान की। वहां शशि जी ने अपनी सीनियर गायत्री जी को भी बुलाया था, जो अपने साथ अपनी सहेली को भी ले कर आईं थी। जिनको दिनेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम का समाचार पत्र दिखाते हुए, दिल्ली क्राइम प्रैस से जुड़ने पर, मिलने वाले लाभों का संक्षिप्त विवरण दिया तथा उनकी शंकाओं का भी समाधान किया तो अशोक कुमार ने तीनों प्लान्स के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त आय पर प्रकाश डाला।
शशि जी के बाद दूसरी मीटिंग में भरथल, दिल्ली में सागीर अंसारी के माध्यम से जुड़े चंदन चक्रवर्ती के आफिस में, उनकी पत्नी मीडिया एसोसिएट नेहा चक्रवर्ती व एक अन्य सदस्य श्यामलाल जायसवाल के कार्ड व किट देने गये। दोनों किट सम्मान सहित चंदन चक्रवर्ती को देने के साथ ही अशोक कुमार ने अपनी ओर से दिल्ली क्राइम का मग भी विशेष रूप से प्रदान किया। चंदन चक्रवर्ती के आफिस में, अनिता भोज ने अपने मेहमान अजय को भी आमंत्रित किया था। दिनेश शर्मा ने अजय को दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से मिलने वाले लाभों के अलावा तीनों प्लान्स भी समझाए, जिसे अजय ने पूरी रूचि व उत्साह के साथ सुना व समझा तथा अपने प्रश्नों के उचित उत्तर भी पाए। जल्द ही दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ जुड़ने का वायदा कर अजय कुमार ने वहां से विदा ली और साथ-साथ हमने भी चंदन चक्रवर्ती का धन्यवाद करते हुए अपने-अपने घरों की ओर कूच किया।
दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस