निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए महिला थाना प्रभारी प्रीति चहल ने सराहा 'दिल्ली क्राइम प्रेस' का प्रयास
मुजफ्फरनगर। जनपद की महिला थाना प्रभारी प्रीति चहल से 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की टीम ने की खास मुलाकात के दौरान संस्थान द्वारा किए जा रहे पत्रकारिता और सामाजिक जागरूकता के कार्यों की जमकर सराहना की। दिल्ली क्राइम प्रेस से न्यूज़ सपोर्टर जितेंद्र राठी भोपा, व रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी ने न्यूज़पेपर की कॉपी देकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया , इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रीति चहल ने कहा कि समाज में अपराध नियंत्रण और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रेस समाज और पुलिस प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। उन्होंने पूरी टीम को भविष्य में भी इसी तरह सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी
मुजफ्फरनगर महिला थाना प्रभारी प्रीति चाहल से की दिल्ली क्राइम प्रेस टीम ने खास वार्ता
Genral
25/11/2026 12:35 PM 3
X