दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार और भाकियू (मनीष) ने प्रशासनिक अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा राष्ट्रीय समाचार पत्र परिवार और भारतीय किसान यूनियन (मनीष) के सदस्यों ने मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार की सक्रिय सहभागिता और उपस्थिति विशेष रूप से मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम और भाकियू (मनीष) की महिला पदाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की और उनके द्वारा समाज में दी जा रही निरंतर सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने भी बहनों की रक्षा और समाज में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा कायम रखने का वचन दिया। इस अवसर पर दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार के प्रमुख सदस्यों फौलाद कुरैशी, जावेद मेवाती, फहीमुद्दीन, शाहिद हसन, बादशाह और बबलू कुरैशी सहित भाकियू (मनीष) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गोस्वामी तथा संगठन के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली क्राइम प्रेस परिवार और भाकियू (मनीष) ने प्रशासनिक अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
Genral
31/08/2026 03:56 AM 15
X