लोनी,गाजियाबाद में दिल्ली क्राइम प्रैस की मीटिंग
24 अक्तूबर शनिवार के दिन लोनी,गाजियाबाद जिले के अंतर्गत प्रताप नगर में प्रवेश कुमार के निवास स्थान पर एक छोटी सी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा ने प्रवेश कुमार को उनका मीडिया एसोसिएट का कार्ड गले में पहनाकर स्वागत किया तथा प्रवेश कुमार समेत तेजपालसिंह कश्यप,मनोज कुमार तथा सुनील कुमार को दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से मिलने वाले न केवल लाभों से परिचित करवाया बल्कि इसके तीनों एड पैकेज व उनके विषय में विस्तार पूर्वक भी समझाया।तीनों प्लान्स की जानकारी देने के पश्चात् दिनेश शर्मा ने प्रवेश कुमार को अपनी प्रोफाइल को स्वयं के मोबाइल पर देखने तथा दिल्ली क्राइम का प्रमोशन करने पर मिलने वाले लाभांश को "वैलेट" में देखने के लिए, समझाने के उपरांत, दिल्ली क्राइम प्रैस का शार्टकट भी डाल दिया। उपस्थित लोगों की एक ग्रुप फोटो के साथ ही मीटिंग का समापन कर दिया गया।
दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस