INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम प्रैस की चांदनी चौक में पैठ

चांदनी चौक पहुंची दिल्ली क्राइम प्रैस

दिल्ली में भयंकर गर्मी के बीच दिल्ली क्राइम प्रैस के प्रमोशन हेतु सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, नेशनल ट्रेनर व सक्रिय पत्रकार अशोक कुमार तथा मीडिया एसोसिएट अनिता भोज, दिल्ली क्राइम प्रैस के प्रतिनिधि के तौर पर, चांदनी चौक के ए. पी. डिजाइनर के शो-रूम में काम करने वाली प्रीति शर्मा के पास पहुंचे। जहां प्रीति शर्मा ने शो-रूम के अपने मालिक विनोद कुमार जी से दिल्ली क्राइम प्रैस टीम से मिलने की इजाजत लेने के पश्चात अपनी सीट पर ही टीम के साथ मीटिंग की और दिल्ली क्राइम प्रैस के समाचार पत्र तथा अन्य जानकारियां लीं, जिनको अशोक कुमार ने कम से कम समय लेते हुए, बहुत सुंदर तरीके से परिभाषित किया। अशोक कुमार ने दिल्ली क्राइम प्रैस से मिलने वाले लाभों के साथ, बिना अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी परेशानी के, अतिरिक्त आय के लिए तीनों प्लान्स भी समझाए। जिनको प्रीति शर्मा व विनोद कुमार ने बहुत अच्छी तरह समझा। विनोद कुमार ने सब कुछ जानने के पश्चात न केवल दिल्ली क्राइम प्रैस द्वारा किए जा रहे जन हित व जन लाभ हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की बल्कि प्रीति शर्मा को दिल्ली क्राइम प्रैस ज्वाइन करने की सहर्ष अनुमति भी प्रदान कर दी।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस