INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रंगारंग कार्यक्रम में दिल्ली क्राइम प्रैस का जलवा

रंगारंग कार्यक्रम में दिल्ली क्राइम प्रैस का जलवा

दिल्ली क्राइम प्रैस के लीडर्स केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपने माध्यम से दिल्ली क्राइम प्रैस की उपस्थिति दर्ज करवाने से नहीं चूकते।

इसी कड़ी में, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली स्थित बिजवासन में रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में, सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन व बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया था तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों के सामान्य ज्ञान की परीक्षा भी ली गयी।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रमेश कुमार राणा द्वारा दिल्ली क्राइम प्रैस के सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा को सादर निमंत्रण दिया गया था, जहां दिनेश शर्मा अपने साथ गुरूग्राम के ग्रेट लीडर व पत्रकार अशोक कुमार, पत्रकार पप्पू कुमार, मीडिया एसोसिएट अनिता भोज, मीडिया एसोसिएट भोपाल सिंह भोज तथा मीडिया एसोसिएट मोनू कुमार के साथ पहुंचे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र तथा हवन द्वारा किया गया। तत्पश्चात् बच्चों द्वारा अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली क्राइम की टीम ने रमेश कुमार राणा के साथ उनके आफिस में मीटिंग की। जहां अशोक कुमार ने दिल्ली क्राइम प्रैस के उद्देश्य व कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी।

इसके बाद बिजवासन में ही दिल्ली क्राइम प्रैस के नये सदस्य मनोज कुमार ने स्नेहपूर्वक दिल्ली क्राइम टीम को, अपने घर पर, हल्के जलपान हेतु विशेष रूप से निमंत्रित किया। जहां जलपान ग्रहण करने के साथ परिवार के अन्य लोगों को दिल्ली क्राइम प्रैस के प्लान्स के विषय में, मौखिक रूप से, जानकारी दी गयी तथा बिना किसी विशेष प्रयास के, दिल्ली क्राइम की ओर से मिलने वाले पैसा-पाॅवर-पहचान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात दिल्ली क्राइम प्रैस टीम के सदस्य अपने-अपने घरों की ओर लौट गये।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस