दिल्ली क्राइम प्रेस टीम का कोतवाली खतौली दौरा पुलिस अधिकारियों से हुई मुख्य वार्ता
मुजफ्फरनगर स्थानीय कोतवाली खतौली में आज 'दिल्ली क्राइम प्रेस' की टीम पहुंची। दौरे के दौरान टीम के जोनल एडवाइजर सत्येंद्र सैनी , न्यूज़ सपोर्टर कृष्णपाल राणा व सदस्यों ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान दिल्ली क्राइम प्रेस टीम ने निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को दोहराते हुए पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। इसी के साथ दिल्ली क्राइम प्रेस टीम ने न्यूज़ पेपर देकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया , पुलिस अधिकारियों ने भी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर टीम के प्रमुख सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी
दिल्ली क्राइम प्रेस टीम का कोतवाली खतौली दौरा पुलिस अधिकारियों से हुई मुख्य वार्ता
Genral
29/10/2026 05:45 AM 9
X