INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

उत्तम नगर में दिल्ली क्राइम की धूम

उत्तम नगर में दिल्ली क्राइम की धूम

ज्ञात रहे कि 22 मई, शुक्रवार को उत्तम नगर, दिल्ली के सीतापुरी क्षेत्र में सांय 4.00 बजे एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसे सफल बनाने की जिम्मेदारी, दिल्ली क्राइम प्रैस के नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार तथा मीडिया एसोसिएट व तेज़-तर्रार अनिता भोज ने, सहज ही पूरी कर दी। यह मीटिंग फरीदाबाद निवासी दिल्ली क्राइम प्रैस के तेजी से उभरते सितारे व ग्रेट लीडर सागीर अंसारी के माध्यम से रखी गई थी। इस मीटिंग की विशेषता यह थी कि जो लोग अलग-अलग स्तर की विभिन्न नेटवर्क कंपनियों में काम कर चुके थे तथा उनसे आजिज आ चुके थे, वे लोग इस मीटिंग में आमंत्रित थे।

जहां दिल्ली क्राइम प्रैस के जन हित के विभिन्न पहलुओं को अशोक कुमार ने बहुत ही दिलकश अंदाज में पेश किया तथा जनता के बीच मीडिया के सकारात्मक दृष्टिकोण की चर्चा के साथ, दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त आमदनी पर प्रकाश डालते हुए, दिल्ली क्राइम प्रैस के तीनों एड पैकेज को भी विस्तार से समझाया और दिल्ली क्राइम प्रैस में सागीर अंसारी द्वारा बहुत कम समय में प्राप्त की गई विशेष उपलब्धियों के विषय में भी चर्चा की तथा सागीर अंसारी की कार्यशैली व दिल्ली क्राइम के प्रति जूनून को सराहा, तो दूसरी ओर अनिता भोज ने उपस्थित महिलाओं को, दिल्ली क्राइम प्रैस कार्ड के कारण मिलने वाले सुरक्षात्मक अहसास का जिक्र किया। भीड़ में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास के विषय में भी बताया और इसके लिए दिल्ली क्राइम प्रैस का विशेष रूप से धन्यवाद किया। मीटिंग समाप्त होने पर उपस्थित लगभग सभी लोगों ने अशोक कुमार से मीडिया व दिल्ली क्राइम प्रैस से संबंधित अपने-अपने प्रश्न पूछे तथा उचित समाधान पा कर संतुष्ट हुए।

मीटिंग में सागीर अंसारी के पिता मोहम्मद हजरत अंसारी के अलावा दोनों चाचा मोहम्मद जफीर व मोहम्मद नसरुल्लाह के अलावा अन्य लोग मोहम्मद रिजवान, शबनम खातून, इलमा, सलमा, आमना सुल्तान, खुशी चौरसिया, ममता, सायरा खातून, कविता, झरना खातून, करीमुल्ला, आफताब आलम और राहुल उपस्थित थे।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस