अपराध मुक्त समाज के लिए मीडिया की भूमिका अहम: दिल्ली क्राइम प्रेस सेमिनार में बोले डॉ. संजय कुमार
दिल्ली क्राइम प्रेस सेमिनार में शामिल हुए मुजफ्फरनगर से टीम लीडर सत्येंद्र सैनी की टीम हरिद्वार , सहारनपुर, शामली, मेरठ , गाजियाबाद जैसे अलग-अलग जिलों से आए हुए डॉ. संजय कुमार ने अपने विचार रखते हुए पत्रकारों को किया प्रोत्साहित। सच्ची पत्रकारिता और सजग समाज ही सुरक्षित भविष्य की नींव: डॉ. संजय कुमार राजधानी दिल्ली में आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान दौर में अपराध नियंत्रण, खोजी पत्रकारिता की चुनौतियाँ और समाज में मीडिया की जवाबदेही पर मंथन करना था। कार्यक्रम में पहुँचने पर न्यू रैंक अचीवरो का आयोजकों द्वारा फूलों के गुलदस्ते और मालाये पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया। चौथे स्तंभ' की मजबूती पर दिया जोर
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर समाज को दिशा देने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा:
आज के दौर में जब सूचनाओं की बाढ़ आई हुई है, तब निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता की अहमियत और बढ़ जाती है। दिल्ली क्राइम प्रेस जैसे मंच समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाने और अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सराहनीय काम कर रहे हैं।
सेमिनार में मौजूद युवा पत्रकारों और ग्राउंड रिपोर्टर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि निडरता और ईमानदारी ही एक सच्चे पत्रकार की असली पहचान होती है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस और प्रेस के बीच एक सकारात्मक समन्वय की जरूरत पर भी उन्होंने बल दिया।
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी