INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

पूर्व सांसद राजपाल सैनी से की दिल्ली क्राइम प्रेस टीम ने खास मुलाकात

पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने क्षेत्रवासियों को दी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, 
मुजफ्फरनगर ​ पूर्व सांसद राजपाल सैनी से दिल्ली क्राइम प्रेस टीम लीडर ने खास मुलाकात करके न्यूज़पेपर की कॉपी देकर सम्मानित किया और पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा आपसी भाईचारे और विकास के साथ आगे बढ़े समाज
​पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने नव वर्ष पर दी बधाई, प्रदेश और देश की खुशहाली की की प्रार्थना ​मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने नव वर्ष के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। ​उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मिलजुल कर प्रयास करने से ही क्षेत्र और प्रदेश का चौमुखी विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर निखिल सैनी,मुजफ्फरनगर SPM जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी भोपा,सूरज सैनी,सफीक राजपूत,जोनल एडवाइजर सतेंद्र सैनी