INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

फिल्म सैट पर दिल्ली क्राइम प्रैस की धूम

फिल्म सैट पर दिल्ली क्राइम प्रैस की धूम

19 फरवरी बृहस्पतिवार को गुरूग्राम के शिवपुरी में 'बाॅबी मूवी प्रोडक्शन' हाउस के तले बन रही हिंदी फिल्म,'क्रेजी फोर डांस 2' की शूटिंग के दौरान दिल्ली क्राइम प्रैस के रिपोर्टर अशोक कुमार के साथ मीडिया एसोसिएट शंभू प्रसाद पहुंचे और फिल्म के हीरो बाॅबी धवन का एक छोटा सा इन्टरव्यू लिया। फिल्म के डायरेक्टर नीरज सहाय तथा लेखक सुमित सिंह हैं।

जैसा फिल्म के नाम से ही पता लगता है कि फिल्म की कहानी डांस अर्थात् नाचने के प्रति जुनून रखने वाले लोगों के शौक और हौंसले की कहानी है और साथ ही डांस को कैरियर के तौर पर भी कैसे अपनाया जा सकता है, जिसके बारे में पूरी तरह से जानने के लिए फिल्म देखने पर ही पता चल पायेगा। अभी फिल्म फ्लोर पर है और बहुत जल्द ही यह आप सभी के सामने पर्दे पर भी होगी।

बाॅबी धवन के अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार शिप्रा, सिमरन, साक्षी, मनीषा, हिमांशी, गौरव, अमन शाह, विवेक वर्मा, लखन, नफ़ीस खान, काशिफ़ राजा, सलमान अली, शानू, वर्षा और कुणाल शाह हैं।

अशोक कुमार/दिल्ली क्राइम प्रैस