INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, मुख्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी...!

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, मुख्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा भारी...!
दिल्ली पुलिस में तैनात DANIPS के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद सामने आई है। हालांकि, निलंबन के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ और SHO अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था। इसके विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुख्यालय पहुंचे और अपने अधिकारियों के समर्थन में आवाज उठाई। बताया जा रहा है कि ACP मनस्वी वशिष्ठ ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित किया और उनकी मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। इस घटनाक्रम के बाद उनके निलंबन से दिल्ली पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
संवाददाता सुहैल अहमद