INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर हमला, बेसबॉल बैट से पीटकर चेन और फोन लूटा...!

Delhi Police अपने पुलिस वाले की सुनने को तैयार नहीं..! 
 

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली :- बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर सोने की चेन और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरिफ और भूरा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हेड कांस्टेबल कृष्ण ने आरोप लगाया की दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।अमन विहार थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा ने बताया कि 23 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय वह पत्नी के कहने पर मंगोलपुरी के वाई-ब्लॉक में कोल्ड ड्रिंक लेने रुके थे। वहां कुछ युवकों को डांटने के बाद 7-8 हमलावर बेसबॉल बैट और डंडों के साथ पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। घायल पुलिसकर्मी किसी तरह विजय विहार थाने पहुंचे। पुलिस ने लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।