INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली: ई-रिक्शा में लूट और हत्या, कश्मीरी गेट में चाकू से हमले से मची सनसनी...!

दिल्ली: ई-रिक्शा में लूट और हत्या, कश्मीरी गेट में चाकू से हमले से मची सनसनी...!

दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास लूट और हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा में सवार एक महिला से लूटपाट की गई, जबकि एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
 बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर भी हमला किया, जिससे उसकी उंगलियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान, वारदात के क्रम और लूट-हत्या के कारणों की जांच में जुटी है

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली