INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम एनजीओ ने विवाहिता को दिलाया उसका अधिकार

दिल्ली क्राइम एनजीओ ने विवाहिता को दिलाया उसका अधिकार

 

सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने तीन साल पहले घर से निकाल दिया था जिसके बाद दिल्ली क्राइम एनजीओ की टीम ने पुलिस की मदद से उसके ससुराल वालों को समझाकर विवाहिता को उसके ससुराल में रहने का हक दिलवाया। 

 

दिल्ली क्राइम एनजीओ की नेशनल कॉर्डिनेटर मीनाक्षी निगम ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें सूचना मिली की एक महिला को घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल वालों ने घर से तीन साल पहले निकाल दिया था और कई जगह पर जाने के बाद भी महिला को कहीं से इंसाफ नहीं मिला है। जिसके बाद मीनाक्षी निगम दिल्ली क्राइम एनजीओ की टीम से शमा और मीना को साथ लेकर मौके पर पहुंची और पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस को मामले से अवगत करवाया जिसके बाद हेड कांस्टेबल शिप्रा और एएसआई भूपेंद्र सिंह की मदद से महिला के ससुराल वालों को सख्ती से समझाया आगे से उसे परेशान न करने की चेतावनी देते हुए महिला को प्यार से साथ रखने की बात पर सहमति बनवाई। जिसके बाद विवाहित महिला ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली क्राइम एनजीओ का आभार व्यक्त किया।