INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

नए कानून को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

नए कानून को लेकर लोगों को किया गया जागरूक 

 

पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली क्राइम प्रेस की टीम ने लोगों को नए कानूनों से करवाया अवगत

 

 

भारत सरकार के द्वारा 1 जुलाई से लागू किए गए तीन नए कानून को लेकर जगह-जगह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में दिल्ली में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के साथ दिल्ली क्राइम प्रेस के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आपको बताते चले की नए कानून लागू होने के उपलक्ष में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंदर वकील, डॉक्टर, प्रिंसिपल,पुलिस प्रशासन,सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मौके पर करोल बाग थाने के S.H.O मनिंदर सिंह जी व दिल्ली क्राइम NGO की नेशनल कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी निगम अपनी टीम के साथ मौजूद रही।

दिल्ली क्राइम प्रेस के ऑपरेशन हेड मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नए कानून लागू होने के बाद लोगों को जल्द ही न्याय मिल सकेगा। अब पुलिस भी अपना काम अच्छे से कर पाएगी। उन्होंने बताया कि संगीन मामलों में भी 3 साल के अंदर न्याय मिल पाएगा