राजधानी में सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। वहीं, एक से दो जगह धूल भरी आंधी चलने के आसार है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
दिल्ली में सोमवार को बूंदा बांदी होने की उम्मीद, लोगों को मिलेगी राहत
Genral
21/04/2024 08:14 PM 187

X
