INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्लीवासियों को मिलेगी यमुना में क्रूज की सैर! शुरू होगी ‘नमो यमुना रिवर सफारी’, 500 रुपये होगा प्रस्तावित किराया....!

दिल्लीवासियों को मिलेगी यमुना में क्रूज की सैर! शुरू होगी ‘नमो यमुना रिवर सफारी’, 500 रुपये होगा प्रस्तावित किराया....!
दिल्लीवासियों
को जल्द ही यमुना नदी में क्रूज की सैर का नया अनुभव मिल सकता है। राजधानी में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ परियोजना के तहत एसी क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, यात्री करीब 40 मिनट तक यमुना नदी में सफर कर सकेंगे। इसके लिए लगभग 500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया प्रस्तावित बताया जा रहा है। सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा क्रूज योजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच करीब 4 से 6 किलोमीटर के जलमार्ग पर क्रूज संचालन प्रस्तावित है। एक क्रूज में लगभग 30 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रा में 35 से 45 मिनट का समय लगने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और अधिकारियों के साथ क्रूज में सफर कर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सरकार की योजना छठ महापर्व से पहले सेवा शुरू करने की है। क्रूज में एसी सुविधा, लाइफ जैकेट और सुरक्षा के इंतजाम होंगे। इसके अलावा पार्क, फूड जोन और बच्चों के मनोरंजन की सुविधाएं विकसित करने की भी तैयारी है।इस परियोजना से दिल्ली में पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किराये और सेवा शुरू होने की अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
संवाददाता सुहैल अहमद