INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बिसौली के आसफपुर रोड स्थित सार्वजनिक प्याऊ में अव्यवस्था, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

बिसौली के आसफपुर रोड स्थित सार्वजनिक प्याऊ में अव्यवस्था, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

खबर:
बदायूं जनपद की नगर पालिका परिषद बिसौली के आसफपुर रोड स्थित सार्वजनिक प्याऊ को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। उनका कहना है कि प्याऊ की टंकी चालू है, लेकिन पानी टंकी के पीछे की ओर से बहता है, जिससे राहगीरों को पेयजल लेने में असुविधा होती है। साथ ही, आसपास गंदगी की भी समस्या बनी रहती है।
शिकायतकर्ता बबलू मौर्य का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका परिषद में शिकायत की थी। उनका यह भी कहना है कि सफाई कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन नाले की सफाई सही तरीके से नहीं की जाती, जिसके कारण गंदगी की समस्या बनी रहती है।
इस संबंध में बबलू मौर्य ने बिसौली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को प्रार्थना पत्र देकर प्याऊ की व्यवस्था सुधारने, नियमित सफाई कराने तथा नाले की समुचित सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

संवाददाता: एके (पियूष) सोनी बदायूं