INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

जिला अधिकारी अवनीश राय ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला अधिकारी अवनीश राय ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
 

बदायूं: जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को जनपद में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकासखंड जगत क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहमा और मलगांव स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का स्थलीय दौरा किया।
डीएम ने केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, किसानों के पंजीकरण, भुगतान व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गेहूं खरीद कार्य पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों से खरीद की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से सुचारु रूप से गेहूं खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।

 बदायूं से संवाददाता एके सोनी