INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बदायूं पुलिस लाइन में 35 हजार दीप जलाकर मनाया गया दीपोत्सव, एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं

बदायूं पुलिस लाइन में 35 हजार दीप जलाकर मनाया गया दीपोत्सव, एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं
 

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर दिनांक 07 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन बदायूं में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में 35 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से दीपों और रंगोली से सजाया गया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। एसएसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाई वितरित की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, पुलिस पेंशनर्स को भी मिठाई वितरित कर शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। बदायूं पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

संवाददाता: एके सोनी
सहयोगी: वीरेश यादव, बदायूं