INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दो दिवसीय रामधुन यज्ञ का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय रामधुन यज्ञ का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया उद्घाटन |

फोटो



(खगड़िया) के गोगरी प्रखंड के शेरगढ़ स्थित विषहरी स्थान में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने दो दिवसीय रामधुनी यज्ञ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए रामधुन यज्ञ में आए लोगों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि शेरगढ़ एवं गोगरी इलाका उसके लिए घर के जैसा है। इलाके के लोग जब भी उन्हें याद करते हैं वह हाजिर रखिती है चाहे सत्यनारायण पूजा हो या बड़ा यज्ञ हो। उन्होंने लोगों की हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करने की बात कहते हुए लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, मंजू देवी आदि ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामधुन यज्ञ की सफलता के कामना के साथ साथ इलाके के विकास की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार यादव ने किया। इस मौके पर जदयू नेता अशोक सिंह, विनय यादव, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, मंजू देवी, प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव, अमित कुमार, अमोल यादव, फुलेश्वर चौरसिया, सुनील यादव, मुरारी यादव, कृष्णदेव या

गोगरी से अमान उल्लाह