रुकना नहीं थकना नहीं चलते रहना है
दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ स्वयं का नाम किसी भी रूप में जुड़ना स्वयं को रोमांचित अनुभव करने हेतु पर्याप्त है और उसके लिए दिल्ली क्राइम प्रैस का सबसे बड़ा गुण कि हम आज धीरे चलें, या तेज चलें या चलें ही नहीं परन्तु जिस दिन भी चलना आरंभ करेंगे, दिल्ली क्राइम प्रैस को अपने साथ ही पायेंगे। यह हरदम साथ रहने वाला गुण इस अहसास को बढ़ावा ही देता है तथा हम जिस मंच से जुड़े हैं, उस पर गौरवान्वित होने का सुअवसर उपलब्ध करवाता है।
अपनी घरेलू समस्याओं से निपटने के पश्चात दिल्ली क्राइम प्रैस, गुरूग्राम की तेज तर्रार पत्रकार व नामी लीडर काजल शर्मा ने, एक बार फिर से हुंकार भरी है। इस बार शुभारंभ हेतु इन्होंने दिल्ली क्राइम प्रैस के मुख्य स्तंभ व ऊर्जावान राजकुमार कश्यप तथा गुरूग्राम के ग्रेट लीडर अशोक कुमार को मीटिंग हेतु 14 फरवरी 2026; शनिवार के दिन, अर्जुन नगर स्थित अपने घर पर आमंत्रित किया।
शनिवार को राजकुमार कश्यप नियत समय पर पहुंचे तथा उपस्थित लोगों को दिल्ली क्राइम प्रैस के विषय में विस्तृत जानकारी दी। काजल शर्मा की बहू नीलू ने विशेष रूप से उत्साह प्रदर्शित किया तथा विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के माध्यम से दिल्ली क्राइम प्रैस के विषय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की। अपने प्रश्नों के उत्तर जानकर, नीलू के चेहरे की संतुष्टि व प्रसन्नता द्योतक है कि वह दिल्ली क्राइम प्रैस में अवश्य ही कुछ विशेष करने की योजना बना रही है।
मीटिंग में राजकुमार कश्यप, अशोक कुमार, काजल शर्मा, गुलशन, ललित तथा नीलू ने भाग लिया।
अशोक कुमार/दिल्ली क्राइम प्रैस