INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुबारकपुर डबास में दिल्ली क्राइम प्रैस की डबल मीटिंग

मुबारकपुर डबास में दिल्ली क्राइम प्रैस की डबल मीटिंग

20 सितंबर, रविवार
के दिन उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुबारकपुर डबास में एक साथ दो मीटिंग्स का सफल आयोजन किया गया। पहली मीटिंग मुबारकपुर डबास की तेज़-तर्रार लीडर बिमला देवी के निवास स्थान पर तथा दूसरी मीटिंग मीडिया एसोसिएट संजू  लता साहू के निवास पर होनी तय हुई थी परन्तु समय की बचत करते हुए संजू लता साहू को भी बिमला देवी के निवास पर ही आमंत्रित कर लिया गया। मीटिंग का शुभारंभ, दिल्ली क्राइम प्रैस की नई उभरती हुई लीडर मीडिया एसोसिएट सुनीता शर्मा द्वारा उपस्थित नये मेहमानों के स्वागत भाषण द्वारा किया गया। जिसमें सुनीता शर्मा ने मीटिंग को सफल बनाने हेतु, आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन करने का अनुग्रह किया। सुनीता शर्मा ने दिल्ली क्राइम को ज्वाइन करने के कारण को संक्षेप में बताने तथा महिलाओं के लिए प्रैस कार्ड की उपयोगिता पर अपने अनुभव संक्षेप में साझा करने के पश्चात समाचार पत्र सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा को आमंत्रित किया। उपस्थित लोगों को दिनेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम प्रैस की अवधारणा पर प्रकाश डालने के साथ, इसके जन हित व जन लाभ हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों के विषय में सूचित किया तथा वर्ष 2016 से जारी 'पाठक प्रोत्साहन योजना' के अंतर्गत पाठकों को मात्र एक बार सदस्य बनने पर जीवन पर्यन्त मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी तथा आज के समय में मीडिया के माध्यम से मिलने वाले फायदों पर भी चर्चा की। दिल्ली क्राइम प्रैस के तीनों प्लान्स से परिचित कराने के लिए दिनेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम प्रैस के जाने-माने सक्रिय पत्रकार व नेशनल लीडर अशोक कुमार को स्टेज पर आमंत्रित किया। अशोक कुमार ने अपने विशेष अंदाज में सभी लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए दिल्ली क्राइम प्रैस द्वारा तीनों प्लान्स के माध्यम से मिलने वाले लाभों के विषय में परिचित करवाया तथा बिना किसी विशेष प्रयास के अतिरिक्त पैसा कमाने का तरीका भी समझाया, जिसे भली प्रकार से समझने के लिए उपस्थित मेहमानों ने अपनी शंकाओं का उचित समाधान भी प्राप्त किया। मीटिंग के समापन से पूर्व बिमला देवी को अपने पति जगदीश की मीडिया एसोसिएट के रूप में ज्वाइन करवाने पर मिले मीडिया एसोसिएट के एक साल की वेलिडिटी वाले कार्ड, उनके पति जगदीश को पूरी किट तथा समस्त लोगों द्वारा दिल्ली क्राइम प्रैस के प्रमोशन हेतु फोटो खिंचवाई गई। मीटिंग में बिजवासन के ग्रेट लीडर व मीडिया एसोसिएट महावीर सिंह राणा के साथ बिमला देवी, जगदीश, न्यूज एसोसिएट महक, मीडिया एसोसिएट संजू लता साहू के अलावा मो. अकबर, सुषमा, सीमा, रीना, पुष्पा तथा मंजू देवी उपस्थित थे। हल्के जलपान के साथ ही मीटिंग का समापन कर दिया गया।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस