विद्युत विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत
बगरैन (बदायूं) में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा कवर न होने और तार में करंट उतरने से दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत भैंसें सर्वेश कुमार पुत्र भगवान पाल निवासी बगरैन की बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय बगरैन जेई को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद करा दी जाती, तो दोनों भैंसों की जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था न होने और खुले तारों में करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं बगरैन चौकी पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांत कराया।
संवाददाता — एके सोनी, बदायूं