INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

द्वारका पुलिस का एक्शन धोखाधड़ी केस में फरार दंपती गिरफ्तार...!

द्वारका पुलिस का एक्शन धोखाधड़ी केस में फरार दंपती गिरफ्तार...!

द्वारका जिला पुलिस की PO सेल ने धोखाधड़ी के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित एक दंपती को गिरफ्तार किया है। DELHI POLICE के अनुसार, शोभा रावत (42) और बालम सिंह रावत (46) थाना बिंदापुर की FIR 845/2022 (धारा 420 IPC) में आरोपी थे और 13 मई 2026 को द्वारका कोर्ट ने दोनों को Proclaimed Offender घोषित किया था। DCP कुशल पाल सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली