शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन ओसिक्का द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन
बागपत। शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन ओसिक्का की ओर से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का उद्देश्य रखा गया। फाउंडेशन का मानना है कि बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि शिक्षा समाज में बदलाव लाने का सबसे मजबूत माध्यम है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को पहचान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन ओसिक्का लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों, उस्तादों तथा मंदिर के पुजारी जी को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष मुहम्मद शाकिर ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में शिक्षा, जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। हमारा प्रयास है कि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण पीछे न रह जाए। कार्यक्रम आयोजक: शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन ओसिक्का शिक्षा, सेवा और सम्मान -यही हमारा संकल्प है।
शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन ओसिक्का द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन
Genral
15/11/2026 11:51 AM 23
X