INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

एकता म्यूजिकल ग्रुप एवं साज और आवाज ने दी मुकेश चंद माथुर जी को 104 जन्म दिवस पर संगीतमय श्रद्धांजलि

" हर दिल जो प्यार करेगा कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार गीत "

एकता म्यूजिकल ग्रुप एवं साज और आवाज के संयुक्त में 25 जुलाई 2026 शुक्रवार को इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर लोधी मार्ग नई दिल्ली में हर दिल जो प्यार करेगा नमक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया यह संध्या शुरू से सम्राट मुकेश चंद माथुर के जन्मदिवस पर विशेष श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित की गई
कार्यक्रम का शुभारंभ से 4:30 पर उच्च चाय पान के साथ हुआ मुख्य संगीत कार्यक्रम से 5:00 से प्रारंभ हुआ इस अवसर पर मुकेश जी के सदाबहार गीतों को प्रस्तुत किया गया,इस संगीतमय शाम में दिल्ली एन.सी.आर,हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति दी 
इनमें अंकित पाठक मुमिता तालुकदार,शालू अरोड़ा,पूनम भारद्वाज,श्याम खुराना मुकेश की आवाज रवि जोशी-मोहम्मद रफी की आवाज अर्जुन महर्षि प्रेम शर्मा सहित अनेक प्रतिभाशाली गायक शामिल थे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रसिद्ध सूत्रधार डॉ. इमरान खान ने किया,

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा तिवारी संस्थापक मां कामाख्या सेवा संस्थान प्रयागराज  उत्तर प्रदेश से सहित गेस्ट ऑफ़ ऑनर्स जयशंकर तिवारी को उपहार सहित सम्मानित किया, गेस्ट ऑफ़ ऑनर्स मुकेश गुप्ता दिल्ली क्राइम प्रेस एडमिन ऑपरेशन हेड एवं फिल्मी जगत से एक्टर वरुण सूरी को गेस्ट ऑफ़ ऑनर्स उपहार सहित सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीमती एकता खुराना आयोजक एकता म्यूजिकल ग्रुप श्री अनिल गोयल आयोजक साज और आवाज सुश्री दिव्या भारद्वाज प्रबंधक निदेशक एकता म्यूजिकल ग्रुप एवं श्री एस.एस खुराना जी
उपस्थित रहे

कार्यक्रम का डिजिटल पार्टनर स्वदीप इवेंट रहा जिसके द्वारा पूरे कार्यक्रम का लाइव स्क्रीनिंग एवं यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया,एक अच्छे कार्यक्रम की पहचान एक अच्छे मंच संचालक से होती है और इस मंच का संचालक डॉ. इमरान खान ने बखूबी निभाया जिनके ज्ञान के पिटारे से संगीत जगत मे युवा पीढ़ी को एक अच्छा ज्ञान प्राप्त होता हैं