दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्य एकता जैन की मदद से मिले होटल मालिक के पैसे
वृंदावन स्थित माधव धाम होटल में दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्य एकता जैन रुकी हुई थी उन्हें पता चला कि होटल मालिक के पैसे चोरी हो गए हैं। जिसके बाद एकता जैन ने उनकी मदद करके उनके पैसे उनको वापस दिलाने में मदद की
एकता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घूमने के लिए वृंदावन गई हुई थी। वे माधव धाम होटल में रुकी हुई थी जब वह व उनके साथी घूम कर वापस होटल आए तो उन्हें पता चला कि होटल मालिक के पैसे चोरी हो गए हैं। वह होटल में स्थित बाथरूम में नहाने गए थे और अपने पैसे वहीं रखकर भूल गए इसके बाद किसी ने उनके पैसे चुरा लिए। इसके बाद दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्य एकता जैन ने सभी चीजों को बारीकी से जांच करते हुए होटल मालिक के पैसे ढूंढ कर उन्हें वापस कर दिए, इसके बाद होटल मालिक ने उनका आभार व्यक्त किया। एकता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली क्राइम प्रेस के सभी सदस्य दूसरे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।