रोहिणी में पुलिस और टिल्लू गैंग के शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार...!
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में शनिवार देर रात रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो कथित शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हरीश हत्याकांड की जांच के दौरान कराला-कंझावला रोड स्थित UER हाईवे के पास दोनों संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी गोली चली, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण सभी सुरक्षित रहे। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क व अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली