INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मथुरा में दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर, जहांगीरपुरी का कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ लम्बू को लगी गोली

मथुरा में दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर, जहांगीरपुरी का कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ लम्बू को लगी गोली 

◾नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मथुरा में मुठभेड़ के दौरान जहांगीरपुरी के कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ लम्बू को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। 
◾ @delhi.police_official के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान वसीम ने SI अजय की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी।
◾फायरिंग के दौरान SI अजय भी बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
◾ यह कार्रवाई नॉर्थ-वेस्ट DCP आकांक्षा यादव के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा की टीम ने की। संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली