"अनुभव, वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक और समर्पित टीमवर्क—इन्हीं मूल्यों के साथ डॉ. विवेक अग्रवाल एवं महाराजा अग्रसेन अस्पताल की टीम जटिल से जटिल एंडोक्राइन सर्जरियों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीजों को नया जीवन देने का कार्य निरंतर कर रही है।"
डॉ. विवेक अग्रवाल ने कहा : "डायबिटीज़ में पैरों का छोटा-सा घाव भी गंभीर हो सकता है। समय पर जाँच, सही देखभाल और उचित इलाज से पैर को बचाया जा सकता है।"
अस्पताल प्रबंधन एवं ट्रस्ट का संदेश महाराजा अग्रसेन अस्पताल के प्रबंधन एवं ट्रस्ट ने इस जटिल एवं उच्च जोखिम वाली सर्जरी की सफलता पर डॉ. विवेक अग्रवाल एवं उनकी पूरी सर्जिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा उपलब्ध कराना है। प्रबंधन ने कहा कि डॉ. विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग लगातार जटिल एवं दुर्लभ रोगों का आधुनिक तकनीकों से सफल उपचार कर रहा है, जिससे मरीजों को महानगरों के अग्रणी चिकित्सा केन्द्रों के समान उच्च स्तरीय सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
सर्जिकल टीम
मुख्य शल्य चिकित्सक:
डॉ. विवेक अग्रवाल
सहायक शल्य चिकित्सक:
डॉ. निमिष गुप्ता
डॉ. यशिता अग्रवाल
" डायबिटीज़ में पैरों का छोटा-सा घाव भी गंभीर हो सकता है। समय पर जाँच, सही देखभाल जरुरी "
Genral
21/10/2026 07:23 AM 63
X