दिल्ली क्राइम के गुरूग्राम ब्रांच आफिस में अनिल सेठी जी ने लीडर्स को दी विशेष व दमदार ट्रेनिंग
रविवार 2 अगस्त को दिल्ली क्राइम के गुरूग्राम ब्रांच आफिस में दिल्ली क्राइम प्रैस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल सेठी सर की अध्यक्षता में, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक, एक विशेष मीटिंग आयोजित की गई। जिस में अशोक कुमार टीम के चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया था। इस मीटिंग के द्वारा अनिल सेठी सर ने नये व पुराने लीडर्स को न केवल कम समय व कम मेहनत में, दिल्ली क्राइम के प्लान्स का अधिकतम लाभ लेने के गुर बताए बल्कि दिल्ली क्राइम के प्रैस कार्ड का समुचित लाभ कहां व किन विशेष परिस्थितियों में, बेहतर उठाया जा सकता है, इस पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में,अपनी गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।
इस विशेष मीटिंग की विशेषता जहां एक ओर अनिल सर की मीटिंग थी तो दूसरी ओर यह भी रही कि दिल्ली क्राइम से इतर कार्यरत पुराने लीडर भी आए और दिल्ली क्राइम प्रैस में पहले के समान फिर से एक्टिव होने का संकल्प दोहराया। मीटिंग में नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार के अलावा सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा, मीडिया एसोसिएट व पत्रकार पप्पू कुमार व शंभू प्रसाद तथा मीडिया एसोसिएट मोनू चोपड़ा, राजीव सैदा, छोटू, अमर सिंह थापा, रविन्द्र, मार्कण्डेय झा, लक्ष्य, राम चन्द जी, कैलाश तंती, सुनीता शर्मा, अनिता भोज, किरण बाला व ज्योति ने भाग लिया।
अनिल सर ने मीटिंग के समापन से पूर्व, अशोक कुमार ने अनिल सेठी सर को उनकी शीशे के फ्रेम में जड़ी फोटो दे कर अपनी टीम की ओर से सम्मानित किया। अनिल सर ने उपस्थित लीडर्स की शंकाओं का समाधान किया। सभी लीडर्स ने उनके साथ अपनी-अपनी फोटो खिंचवाकर, स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया। तत्पश्चात हल्के जलपान के बाद सभी लीडर्स ने अपने-अपने घर की ओर प्रस्थान किया।
दिनेश शर्मा/गुरूग्राम/दिल्ली क्राइम प्रैस