INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, 4,700 से ज्यादा आवेदन स्वीकार

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, 4,700 से ज्यादा आवेदन स्वीकार

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना
को लेकर घोंडा विधानसभा की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विधायक सेवा सदन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृत फॉर्म प्राप्त करने पहुंच रही हैं। लगातार हो रही बारिश के बावजूद महिलाओं की संख्या में कमी नहीं आई है।
घोंडा के विधायक अजय महावर स्वयं विधायक सेवा सदन में मौजूद रहकर महिलाओं से संवाद कर रहे हैं और आवेदन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं और आवेदनों को नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर व्यवस्थित किया गया है।
विधायक कार्यालय के अनुसार अब तक 4,700 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। स्वीकृत आवेदनों पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया जारी है और उन्हें क्रमबद्ध तरीके से महिलाओं को सौंपा जा रहा है। कार्यालय परिसर में स्वागत द्वार और सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। विधायक अजय महावर ने कहा कि महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना मजबूत परिवार और समाज की नींव है। -- संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली