INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद उत्पादन

किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद उत्पादन वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद फसल के लिए अमृत-

रवीकरन सिंह/ अलीगढ़:  गोंडा रोड पींजरी पैंठ  पर ऑर्गेनिक गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किये जा रहा वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद के उत्पादन पर पहुंचकर केंचुआ खाद के बारे में जानकारी ली और खाद की गुणवत्ता को परखा किसानों के साथ किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया केंचुआ खाद का उत्पादन गोकुल क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे प्रेम सिंह दरोगा जी के द्वारा कराया जा रहा है वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) का खेत में इस्तेमाल करने से फसलों को बेहतरीन पोषण मिलता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति का तेजी से विकास होता है। यह एक पूरी तरह से प्राकृतिक और जैविक खाद है जो रासायनिक खादों के मुकाबले मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाए रखती है। यह पोषक तत्वों का खजानाः वर्मीकम्पोस्ट में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश (NPK) के साथ-साथ जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं जो फसलों के संतुलित विकास के लिए जरूरी हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक प्लांट हार्मोन्स (जैसे ऑक्सिन और जिबरेलिन) पौधों के विकास को गति देते हैं, जिससे जड़ें गहराई तक जाती हैं और तना मजबूत होता है। डीएपी यूरिया व अन्य फसल व शरीर के लिए हानिकारक केमिकलों इस्तेमाल कम कर वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद फसल के लिए अमृत के समान है किसानों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए पैदावार में बढ़ोतरी इसके इस्तेमाल से  वृद्धि देखी जा सकती है। इस मौके पर चौधरी सुग्रीव सिंह तहसील संरक्षक भाकियू टिकैत चौधरी कुलदीप सिंह सिकरवार कमांडो तहसील उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत चौ धर्मफल सिंह चौधरी ओमवीर सिंह अरविंद कुमार उमाशंकर शर्मा हरि ओम सिंह शिवकुमार चौधरी सत्यपाल रसिया जी प्रदीप जी गुमान सिंह उदयवीर सिंह प्रेमपाल सिंह सचिन रामर्माजी सत्यप्रकाश शर्मा पवन चौधरी जगवीर सिंह पं० ललित सर्मा रामप्रकाश सिह राजवीर सिह नरेन्द्र सिकरवार चंद्रपाल सिंह