INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दोन में सोलर प्लांट में शार्ट सर्किट से लगी आग

बिहार जिला पश्चिमी चंपारण में प्रखण्ड रामनगर के अंतर्गत बनकटवा कर्महवा के ग्राम बेलाताड़ी दोन में सोलर प्लांट में  शार्ट सर्किट के वजह से आग लग गया जिसमे पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय आग लगा उस समय ग्रामीण सोलर प्लांट पहुचे तो जिस घर में बैटरी वगैरह रखा था ,वह धू धू कर जल रहा था। वहां दिल्ली क्राइम प्रेस के रिपोर्टर हरिद्र  शर्मा  पहुचे तो ग्रामीणों ने बताया कि शार्ट सर्किट के वजह से आग लगा है। सभी लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। इस सोलर प्लांट से पूरे बेलाताड़ी ग्राम मे लाइट की सप्लाई जाती है। सोलर प्लांट के जलने से पूरे ग्राम में अंधेरा हो गया है। दिल्ली क्राइम प्रेस संबंधित अधिकारियों से निवेदन करता है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कृपा करें, जिससे ग्राम वासियो को अँधेरों से निजात मिल सके।