बदायूँ में अग्निशमन सेवा को मिली मजबूती, दो नई फायर ब्रिगेड गाड़ियां रवाना
बदायूँ, 22 अप्रैल 2026। जनपद में आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अग्निशमन विभाग की 2 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि अग्निशमन सेवाएं जनता की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नई गाड़ियों के शामिल होने से आगजनी जैसी घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सकेगा, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सकेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
संवाददाता: ए.के. सोनी, बदायूँ