यातायात पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील
मुज़फ्फरनगर।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी चालक मार्ग में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं को पूरा सहयोग दें। अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें, केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहन रोकें और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें।साथ ही यातायात पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई तथा अंडर ऐज ड्राइविंग को रोकने के लिए यातायात प्रभारी राकेश कुमार व उनकी टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उनकी ओर से शहर के स्कूलों में भी निरंतर सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत यातायात अधिकारी और सड़क सुरक्षा वालंटियर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने सहित उन्हें जागरूक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा वीकेंड पर शहर में होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का लोगों को पाठ पढ़ाया जाता है। सोशल मीडिया के जरिये भी यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाती रहती है। राकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना आदि शामिल हैं। यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि यातायात पुलिस अंडर ऐज ड्राइविंग के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाती रहती है। नियमित तौर पर भी नाबालिग का वाहन चलाता पाए जाने पर चालान किया जाता है। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक होते हुए खुद की जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए। बच्चों को भी जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी