INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, आरोपी फरार; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी,आरोपी फरार; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
 

शामली: जनपद में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से ₹50,000 ठग लिए और फरार हो गया। पीड़ित मोहन लाल का आरोप है कि बलभद्र मंदिर, कोतवाली शामली निवासी अंकित अग्रवाल पुत्र सुशील कुमार ने उनका ₹2 लाख का लोन पास कराने के नाम पर अलग-अलग बार में पैसे ऐंठ लिए। आरोपी ने न तो उनका लोन कराया और न ही रकम वापस की। अब आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गया है। ​इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी पीड़ित और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। पीड़ित का कहना है कि स्पष्ट धोखाधड़ी और पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत होने के बावजूद स्थानीय पुलिस इस मामले को "सिविल विवाद" बताकर पल्ला झाड़ रही है और एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कर रही है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, जब शुरुआत से ही नीयत ठगी करने की हो और आरोपी पैसे लेकर फरार हो जाए, तो यह सीधे तौर पर आपराधिक मामला बनता है। पीड़ित मोहन लाल ने शासन-प्रशासन और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी अंकित अग्रवाल पुत्र सुशील कुमार के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए और उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाई जाए।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी अमन कौशिक (शामली)