जय जवान,जय किसान के नारो से गुंजा गाजियाबाद
गाजियाबाद, आज भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष स्वर्ण गाजियाबाद गोलू पंडित के नेतृत्व में जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि गाजियाबाद क्षेत्र में कुछ भूमाफिया द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है तथा उस भूमि की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त भी की जा रही है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता और किसानों के अधिकारों का भी हनन है।जिला अध्यक्ष गोलू पंडित ने कहा कि यदि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई, तो भारतीय किसान यूनियन भानू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रशासन से न्याय की मांग की।
जिला अध्यक्ष गोलू पंडित भारतीय किसान यूनियन भानू, गाजियाबाद
दिल्ली क्राइम प्रेस :अरुण कुमार शुक्ला
