दिल्ली के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका, जर्मनी-जापान-फ्रांस में मिलेगी स्कॉलरशिप...
◾दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 75 सीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद परीक्षा में सफल छात्रों का चयन विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप हेतु किया गया। चयनित छात्रों को जर्मनी, जापान और फ्रांस में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
◾ इसी के चलते आज इस अवसर पर डॉ. बी आर अंबेडकर सीएम श्री विद्यालय, लूडो कैसल राज निवास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में, दिल्ली के शिक्षा मंत्री Ashish Sood ने छात्रों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
◾ उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर प्रतिभाशाली छात्र को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराना है। विदेशी भाषाओं का ज्ञान और वैश्विक अनुभव छात्रों के भविष्य को नई दिशा देगा।
◾ यह पहल दिल्ली के सरकारी स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली