राष्ट्रीय सनातनी संगठन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन गन्ना राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने संगठन को दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा
बहादराबाद (हरिद्वार)। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह रविवार को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के माननीय गन्ना राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी जी एवं डॉ. पहल सिंह सैनी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से बजरंग दल वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, माँ भगवती जन सेवा समिति और शिव सेवा जन कल्याण समिति सहित कई सामाजिक संगठनों के दिग्गज पदाधिकारी और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और सनातन धर्म के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं डॉ. पहल सिंह सैनी ने युवाओं और मातृशक्ति से शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में आगे आकर समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया। निहारिका शुक्ला ने नारी शक्ति की महानता पर प्रभावशाली संबोधन देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर संगठन के विस्तार के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई, जिसमें प्रेमचंद सैनी को प्रदेश संरक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे बच्चों अंशु, अपूर्वा और सार्थक की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। बच्चों ने स्वागत गान पर नृत्य और पुष्प वर्षा कर अतिथियों का भव्य अभिनंदन किया। इस भव्य आयोजन में संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी, योगाचार्य रामकुमार, भाजपा प्रदेश विस्तारक प्रदीप सैनी, रंजीत मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, अलका सैनी, बिंदु खड़क, और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर: निखिल सैनी, दिल्ली-क्राईम-प्रेस