खंडाळा में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव को लेकर भव्य पुलिस पथ-संचालन
खंडाळा गांव में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन की ओर से भव्य पथ-संचालन किया गया।
इस पथ-संचालन का नेतृत्व पीआई सत्यजित ताईतवाले, एपीआई देशमुख साहेब और पीएसआई पांदळे साहेब ने किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा सुरक्षा बल मौजूद थे।
पुलिस दल ने खंडाळा के मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र, मतदान केंद्र परिसर और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आम जनता से निर्भय होकर मतदान करने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पथ-संचालन से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना है और मतदाताओं का भरोसा बढ़ा है।
रिपोर्टर: अशोक एम. वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस