ग्रेटर नोएडा थाने के बाथरूम में मिला महिला SI रश्मि गौतम का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...!
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर (SI) रश्मि गौतम (27) कानपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मंगलवार (17 नवंबर 2026) को उनका शव थाने के बाथरूम के अंदर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। 2023 बैच की महिला अधिकारी की इस तरह अचानक मौत से पुलिसकर्मियों में शोक और चिंता का माहौल है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
ग्रेटर नोएडा: थाने के बाथरूम में मिला महिला SI रश्मि गौतम का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...!
Genral
18/11/2026 05:44 AM 148
X