दिल्ली में बढ़ेगी हरियाली, घटेगा प्रदूषण
दिल्ली राज्य के बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण की रक्षा तथा अत्यधिक अतिक्रमण को रोकने हेतु, 9 मई 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया और सरदार पटेल मार्ग तथा राष्ट्रपति भवन के आसपास के 673.32 हेक्टेयर क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित किया है।
यह क्षेत्र पश्चिमी वन विभाग (वेस्टर्न फारेस्ट डिवीजन) के अंतर्गत आता है। यह निर्णय 1927 के 'भारतीय वन अधिनियम' की धारा 20 के अंतर्गत लिया गया है, जिसका उद्देश्य राजधानी के 'ग्रीन लंग्स' की रक्षा करना और प्रदूषण कम करना है।
लालफीताशाही व नौकरशाही के कारण यह मामला गत 30 वर्षों से लंबित था परंतु अब इसे कानूनी संरक्षण मिल गया है। यहाँ नीम, पीपल, शीशम, जामुन, आम और इमली जैसे छायादार व फलदार देसी पेड़ लगाए जाएंगे।
इससे पहले दक्षिणी रिज के 4,080 हेक्टेयर को आरक्षित घोषित किया गया था। अब तक कुल 4,754 हेक्टेयर से अधिक रिज क्षेत्र आरक्षित वन का दर्जा पा चुके हैं
दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस