भारतीय नौसेना के गुरिंदरवीर ने 100 मीटर स्प्रिंट में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, 10.09 सेकंड में पूरी की रेस: विशाल ने 400 मीटर में ‘उड़न सिख’ मिल्खा सिंह का ध्वस्त किया कीर्तिमान
झारखंड के रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 के ट्रैक से देश को गौरवान्वित करने वाली एक अभूतपूर्व खबर आई है। भारतीय धावक विशाल टी.के. (Vishal TK) ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ को मात्र 44.98 सेकंड में पूरा करके इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वे 400 मीटर की रेस में 45 सेकंड से कम का समय निकालने वाले (Sub-45) भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। दशकों पहले साल 1960 के रोम ओलंपिक में महान "फ्लाइंग सिख" मिल्खा सिंह ने 45.73 सेकंड का जो ऐतिहासिक समय निकाला था, आज की नई पीढ़ी ने रफ्तार की उस सीमा को लांघकर भारतीय ट्रैक एंड फील्ड को एक वैश्विक पहचान दे दी है। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड का टूटना नहीं है, बल्कि नए भारत की उस ताकत की दहाड़ है जो अब दुनिया के सामने दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के इस जांबाज खिलाड़ी की ऐतिहासिक दौड़ और अटूट मेहनत को हमारा सलाम
भारतीय नौसेना के गुरिंदरवीर ने 100 मीटर स्प्रिंट में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, 10.09 सेकंड में पूरी की रेस,विशाल ने 400 मीटर में ‘उड़न सिख’ मिल्खा सिंह का ध्वस्त किया कीर्तिमान
गुरिंदरवीर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड : राँची में आयोजित नेशनल सीनियर फेडरेशन कप 2026 में पंजाब के स्टार स्प्रिंटर और नौसेना के जवान गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में 10.09 सेकेंट का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकेंड से कम समय निकालने वाले भारत के पहले धावक भी बन गए। गुरिंदरवीर ने अपना ही पुराना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10.17 सेकेंड से बेहतर किया। खास बात यह रही कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क 10.16 सेकेंड को भी आसानी से पार कर लिया। फाइनल में उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और बाकी धावकों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्होंने पूरे पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।
विशाल टीके ने तोड़ा मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड :100 मीटर की सनसनी के कुछ ही देर बाद तमिलनाडु के विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में ऐसा कारनामा किया, जो इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया था। विशाल ने 44.98 सेकेंड का समय निकालते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और 45 सेकेंड से कम समय निकालने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए।
इस शानदार सफलता के लिए लोगों द्वारा उनकी तुलना दिग्गज 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से की जा रही है
( सूत्रों के हवाले से खबर )