INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

HPCL प्लांट दोहरे हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: बदायूं SSP डॉ. बृजेश कुमार सिंह हटाए गए, अंकिता शर्मा बनीं नई SSP

HPCL प्लांट दोहरे हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: बदायूं SSP डॉ. बृजेश कुमार सिंह हटाए गए, अंकिता शर्मा बनीं नई SSP

बदायूं। HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। शासन के आदेश के अनुसार डॉ. बृजेश कुमार सिंह को अब पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं कासगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का नया SSP नियुक्त किया गया है। शासन के इस फैसले को HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में HPCL प्लांट में दो लोगों की हत्या की घटना सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। इसी के चलते शासन ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है।

नई SSP अंकिता शर्मा के सामने अब जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बदायूं से संवाददाता: एक सोनी