हापुड़: 'जनवाणी' के पत्रकार नसीम सिद्दीकी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत...!
हापुड़ में 'जनवाणी' अखबार से जुड़े पत्रकार नसीम सिद्दीकी की हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।दिवाली विज्ञापन के विवाद को लेकर 8 से 10 लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना के चश्मदीद सलाहुद्दीन ने अपने बयान में पूरी घटना सिलसिले बाद तरीके से बताई की वो दोनों दिवाली के विज्ञापन (ऐड) के सिलसिले में एक व्यापारी के पास गए थे। हमारी टीम में दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग थे, जबकि नसीम सिद्दीकी साहब और ड्राइवर कार में ही बैठे हुए थे। ◾व्यापारी ने हमें 'फर्जी' बताते हुए विज्ञापन देने से इनकार कर दिया। जब हम वापस लौटने लगे, तो 8 से 10 लोगों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मेरे चेहरे पर लात-घूंसों से वार किया, जिससे मुझे चोटें आईं। वहीं, नसीम सिद्दीकी साहब को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
हापुड़: 'जनवाणी' के पत्रकार नसीम सिद्दीकी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत...!
Genral
20/10/2026 07:24 AM 49
X